फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 126 को बांटे गए नियुक्ति पत्र

Fri, 27 Feb 2015 07:25 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के तहत जारी की गई तीसरी मेरिट में रिक्त पदों के सापेक्ष शुक्रवार को चयनित महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। डायट संस्थान में हुई काउंसिलिंग में हुई काउंसिलिंग में दस्तोवज जमा कर 126 को नियुक्ति पत्र दिए गए। बचे हुए अभ्यर्थियों को आज भी नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण 20 जनवरी को शुरू हुआ था। इसमें नियुक्ति पत्र बांटने के उपरांत सात दिन में स्कूलों में ज्वाइन कराने के निर्देश दिए गए थे। वहीं रिक्त पदों के सापेक्ष दूसरे चरण की प्रक्रिया छह फरवरी से शुरू कराई गई। फिर भी जिले में 406 पद रिक्त रह गए। लिहाजा तीसरी मेरिट जारी कर शुक्रवार को चयनित अभ्यर्थियों को बुलाया गया। बीएसए कृपा शंकर वर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग में 126 महिला पुरुषों ने दस्तावेज जमा किए, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया है। इसमें 74 पुरूष तथा 52 महिला अभ्यर्थियों को दिए गए। शनिवार को भी बचे हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बताया कि नियुक्ति पत्र जारी होने की तिथि से सात दिन में स्कूलों में ज्वाइनिंग कराने के आदेश हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें