फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रशिक्षु अधिकारियों ने जानी कोतवाली की कार्यप्रणाली

विज्ञापन
कोतवाली बिसौली में प्र​शिक्षु पुलिस अ​धिकारियों को दल जानकारी लेता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने के उद्देश्य से प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों का दल बुधवार को बिसौली कोतवाली पहुंचा। प्रशिक्षण अवधि के इस महत्वपूर्ण चरण में अधिकारियों ने न सिर्फ विभिन्न शाखाओं को देखा, बल्कि पुलिसिंग के व्यावहारिक स्वरूप को भी बारीकी से जाना।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अधिकारी प्रशांत धाकड़, रामलखन गुर्जर, अभिनंदन जयदीप, केशव गर्ग, सौरभ सिंह और हरि पल्वे ने कोतवाली पहुंचकर मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को जाना।
एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया ने उन्हें मालखाना संचालन, शस्त्रों के रखरखाव और अभिलेखों के सुरक्षित संरक्षण से संबंधित जानकारियां दीं। वहीं एसआई पूजा तोमर ने महिला अपराधों, उनकी विवेचना की प्रक्रिया और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों को कोतवाली की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था, टीम मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था नियंत्रण के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें