शुक्रवार भोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन। स्रोत- जागरूक यात्री
बदायूं। बदायूं से दिल्ली के लिए नई ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। पहले दिन इस ट्रेन से करीब 60 यात्रियों ने दिल्ली के लिए सफर किया। नई ट्रेन शुरू होने से अब लोगों को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिल गया है। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि किराया भी किफायती रहेगा।
रेलवे अधिकारियों मुताबिक, पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन आने वाले दिनों में संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा। बदायूं से बड़ी संख्या में लोग व्यापार, नौकरी और इलाज के लिए दिल्ली आते-जाते हैं। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से इन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारियों का कहना है कि माल की आवाजाही भी आसान होगी। वहीं, छात्रों और नौकरीपेशा लोग भी ट्रेन के संचालन से काफी खुश हैं।
ट्रेन के आने के समय में बदलाव चाहते हैं लोग
बदायूं के लिए लंबे समय से दिल्ली के लिए ट्रेन की मांग की जा रही थी। मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने 12 अप्रैल को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। इसके बाद शुक्रवार से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो गया। ट्रेन के शुरू होने से जिले के लोग काफी खुश हैं। वह इस ट्रेन के आने के समय में थोड़ा बदलाव चाहते हैं ताकि दिल्ली जाने में सहूलियत हो सके हैं।
शुक्रवार भोर रेलवे स्टेशन पर पहुंची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन। स्रोत- जागरूक यात्री