कासगंज से चलकर बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का सुबह में आठ बजकर 20 मिनट पर पहुंचना था। ट्रेन ठीक समय पर आउटर तक आ गई, सिग्नल में आयी समस्या की भनक लगते ही स्टेशन अधीक्षक ने इंजीनियरों को मौके पर भेजा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद इंजीनियर ने सिग्नल ठीक कर दिया। हालांकि सिग्नल समस्या पर स्टेशन अधीक्षक एसके यादव ने बताया कि सिग्नल ट्रेन आने पर खराब नहीं हुआ बल्कि उसकी मरम्मत का काम ट्रेन आने से पहले ही शुरू हो चुका था। काम पूरा नहीं हो पाने की वजह से ट्रेन को कुछ देर के लिए आउटर पर रोके रखा गया। सिग्नल का काम पूरी तरह से दुरुस्त करा लिया गया है।