मुरादाबाद-बरेली पैंसेजर समेत दो ट्रेन के रद होने के आए अचानक आदेश से स्टेशन पर जमा यात्रियों में खलबली मच गई। दूरदराज से आए ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए नाराजगी भी जताई। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना कर बस से सफर तय करना पड़ा। वहीं कई पैसेंजरों ने अपनी यात्रा स्थगित कर घर लौट आए।
स्टेशन अधीक्षक डीपी सिंह के मुताबिक बरेली से चलने वाली आगरा-बांदीकुई पैसेंजर व मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर से रोजाना सैकड़ों यात्री सफर तय करते हैं। बताया कि सोमवार को अचानक हाईकमान से आए आदेश के अनुसार इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रद कर दिया गया। बताया कि रद करने का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। इधर, राज मिश्रा एडवोकेट ने ट्वीटर पर ट्वीट कर जनहित में ट्रेनों का संचालन जारी रखने की मांग की है।