फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जुलाई से शुरू हो जाएगा आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-बरेली रेल रूट पर रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का संचालन दो महीने के बाद पांच जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण इस ट्रेन का संचालन 26 अप्रैल से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

पिछले वर्ष कोरोना फैलने पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद ट्रेन नंबर 05055/05056 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन 11 अप्रैल 2021 से दोबारा शुरू किया गया था। मगर कोरोना की दूसरी लहर आने पर 26 अप्रैल से इस ट्रेन का संचालन फिर बंद कर दिया गया था। हालात सामान्य होने के बाद रेलवे एक-एक करके ट्रेनों का संचालन शुरू कर रहा है। इसी के तहत पांच जुलाई से रामनगर-आगरा फोर्ट का संचालन फिर शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 12 कोच की इस ट्रेन में 10 कोच अनारक्षित होंगे। ट्रेन नंबर 05056 रामनगर-आगरा फोर्ट हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 12-35 बजे बदायूं स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट का ठहराव लेने के बाद 12-40 बजे आगरा की ओर रवाना हो जाएगी। ट्रेन नंबर 05055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर दो बजे बदायूं पहुंचेगी और पांच मिनट का ठहराव लेकर रामनगर की ओर रवाना होगी।
कासगंज-बरेली रूट पर हो जाएंगी चार जोड़ी ट्रेनें
कासगंज-बरेली रूट पर तीन जोड़ी ट्रेनें पहले से चल रही हैं। इनमें दो जोड़ी ट्रेन कासगंज-काशीपुर और कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर दैनिक हैं। लंबी दूरी की रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन अप और तीन दिन डाउन में यहां से गुजरेगी। इसके अलावा रामनगर-बांद्रा सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन है। यह ट्रेन सप्ताह में एक बार अप और एक बार डाउन में बदायूं से गुजर रही है। आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस से बदायूं से मथुरा, आगरा, बरेली, रामनगर तक की यात्रा आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन पांच जुलाई से फिर शुरू हो जाएगा। ट्रेन की समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अनारक्षित श्रेणी की इस ट्रेन में कुल 12 में 10 कोच अनारक्षित होंगे। यात्रियों को यात्रा के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें