फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी पार्किंग ने अव्यवस्थित किया ट्रैफिक

Sun, 21 Dec 2014 12:08 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में तमाम जगह पर मनमानी पार्किंग और टेंपो मैजिक वाहन स्टैंड ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अव्यवस्थित कर दिया है। जगह-जगह टेंपो, तांगा, मैजिक वाहनों के स्टैंड होने से शहर जाम के झाम में फंसा रहता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह जितने भी स्टैंड हैं सभी शहर के व्यस्त इलाकों में है। इससे शहर जाम के झाम में फंसा रहता है।
विज्ञापन

चर्च गेट पर टेंपो स्टैंड
शहर के पुलिस लाइंस चौराहे से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर चर्च के सामने टेंपो स्टैंड बना दिया गया है। इससे यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। कहने को तो चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था है लेकिन लोगों को जाम से जूझना होता है।
वन विभाग रोड़ कर दिया बंद
अंबेडकर पार्क से वन विभाग होते हुए पुलिस लाइंस की ओर जाने वाले रास्ते को टेंपो स्टैंड बनाकर बंद कर दिया गया है। हालांकि नगर परिषद टेंपो संचालकों से तहबाजारी वसूल करता है लेकिन इस तरह की पार्किंग से होने वाली परेशानियों से उसको सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

जोगीपुरा में छोटा हाथी का जमाबड़ा
जोगीपुरा इलाके में गांधी ग्राउंड के शिव मंदिर से लावेला चौकी की ओर जाने वाली सड़क पर भार ढोने वाले मैजिक वाहनों का जमाबड़ा रहता है। इससे इस इलाके में भी दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यह रोड बंद होने से अक्सर लावेला चौक पर जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें