फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक-कार की भिड़ंत से शहीद भगत सिंह चौक पर लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शहीद भगत सिंह चौक पर मंगलवार शाम करीब छह बजे ट्रक और टाटा क्रेटा कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि शहर की कृष्ण नगर कॉलोनी निवासी कार स्वामी माधव बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, मंगलवार शाम बरेली की ओर से ट्रक चालक रेहान शाहजहांपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रही कार शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद चौराहे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक चालक और कार चालक को चौकी पर बुलाकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


दो वाहनों के भिड़ने की वजह से जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति सामान्य कराई। करीब आधा घंटे बाद ही ट्रैफिक सामान्य हो गया। - सुमेंद्र मिलिंद जाधव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें