बेहटा डंबरनगर गांव में प्याले जुलूस के दौरान करतब दिखाते लोगा। संवाद
कादरचौक। गांव बेहटा डंबरनगर में परंपरागत तरीके से प्याले का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मोहर्रम के बाद निकाला जाता है। जुलूस के दौरान विभिन्न करतब भी दिखाए गए।
रविवार की शाम गांव की बड़ी मस्जिद से प्याले का जुलूस शुरू हुआ, जो गांव के कई मोहल्लों से होता हुआ वापस बड़ी मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल बैंडबाजों से मातमी धुनें बजती रहीं। जुलूस में कई लोगों ने लाठी-डंडों आदि से करतब भी दिखाए। सुरक्षा की दृष्टि से मुहम्मदगंज चौकी पुलिस भी यहां तैनात रही। संवाद