फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने व्यापारी हुए चिंतित, बोले पड़ेगा व्यापार पर असर

विज्ञापन
नवनीत गुप्ता
विज्ञापन
ईंधन पर बार-बार रुपये बढ़ने से, महंगाई बढ़ने की चिंता से परेशान लोग
विज्ञापन


बदायूं। पेट्रोल-डीजल दामों में हो रही बढ़ोतरी से व्यापारी से लेकर आम जनता की चिंता बढ़ गई है। चौथी बार रुपये बढ़ने से लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। अब फिर से रुपये बढ़ने के बाद व्यापारियों को उनके व्यापार में असर पड़ने और आम लोगों को महंगाई और तेज होने का डर सता रहा है।

लगातार डीजल-पेट्रोल महंगा होने से मालभाड़ा बढ़ेगा, जिसका सीधा असर सब्जी, दूध, राशन समेत रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा। ट्रांसपोर्टर पहले ही भाड़ा बढ़ाने की बात कह रहे हैं। शहर के व्यापारी नवनीत गुप्ता ने बताया कि ईंधन महंगा होने से उत्पादन और ढुलाई दोनों की लागत बढ़ जाती है। इसका बोझ आखिर में ग्राहक की जेब पर ही पड़ता है। व्यापारियों का आम आदमी की आय इतनी नहीं बढ़ रही है। जो महंगाई होने के बाद पहले की तरह की खरीदारी कर सके हैं। ऐसे में लोग अपने खर्चों में कटौती करना शुरू कर देंगे जिसका असर व्यापार पर देखने को मिलेगा। इसके लिए सरकार नीति बनाकर काम करना चाहिए नहीं तो ऐसी स्थिति में लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन




देश में लगातार महंगाई है इससे आम आदमी की कमर टूट रही है इसको दूर करने के लिए सरकार को नीतिगत फैसले लेने चाहिए। ताकि आम आदमी को राहत मिल सके। -नवनीत गुप्ता, व्यापारी



पेट्रोल डीजल पर जैसे-जैसे दाम बढ़ेंगे, उसी हिसाब से देश में महंगाई बढ़ती जाएगी। इसके लिए लोगों को ईंधन के फिजूल खर्ची रोक लगानी चाहिए जिससे आपात स्थिति से निकला जा सके। -हाजी राशिद सैफी, व्यापारी



पेट्रोल- डीजल वाहनों तक ही सीमित नहीं है, देश में जब-जब इनके दाम बढ़ते तब सारी चीजें महंगी होने लगती है। इस तरह से ईंधन के दाम में लगाम नहीं तो आने वाली स्थिति खराब हो सकती है। -सुधीश गुप्ता, व्यापारी
विज्ञापन




पेट्रोल डीजल के दामों पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए। नहीं तो देश में महंगाई बढ़ने से स्थिति ज्यादा खराब हो जाएगी। इसका असर सभी वर्ग पर पड़ेगा। -संजय रस्तोगी, व्यापारी

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

नवनीत गुप्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें