फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक से टकराई व्यापारियों की कार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
रजनीश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
खरीदारी करने दिल्ली जा रहे थे कार सवार, चालक ट्रक सहित हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सामान खरीदने दिल्ली जा रहे पांच व्यापारियों की कार हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक व्यापारी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुआ। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सोथा निवासी अकबर अली उर्फ बेटे, पनबाड़ी निवासी रजत पुत्र राजू, टिकटगंज निवासी करन गुप्ता समेत पांच लोग अपनी-अपनी दुकानों का सामान खरीदने बदायूं से दिल्ली जा रहे थे। हाईवे पर ढाबे के सामने उनकी कार ट्रक की चपेट में आ गई। राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार चालक भी वहां से चला गया जबकि कार में अकबर अली, रजत और करन गुप्ता फंसे रह गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत कार से निकाला और उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने अकबर अली(36) को मृत घोषित कर दिया। अकबर अली शहर के खालिद जूतों का कारोबार करते थे। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार ने गंवाई जान
मुजरिया थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से बाइक सवार की जान चली गई। पुलिस ने कार और उसकी बाइक कब्जे में ले ली है।
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी रजनीश यादव पुत्र मुरली यादव बचपन से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर के मझरा नगला घेर में अपने बहनोई दंगल सिंह के यहां रहता था। उसके परिवार वालों के मुताबिक दंगल सिंह ने मुजरिया थाना क्षेत्र में पेशगी पर खेत लेकर उसमें आलू की फसल की है। मंगलवार दोपहर रजनीश अपने बहनोई को खाना पहुंचाने मुजरिया जा रहा था। उस दौरान वह हेलमेट लगाया था। उसकी बाइक शेखा नगला गांव के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बिल्सी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही युवक के परिवार वाले बिल्सी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रजनीश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें