फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात से भड़के व्यापारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अ​​भियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारी की होती नोकझोंक। सं
विज्ञापन
बदायूं। शहर में अतिक्रमण की समस्या दूर करने के लिए बृहस्पतिवार से पुलिस व प्रशासन ने अभियान की शुरूआत की। जैसे ही गोपी चौक से अभियान शुरू हुआ व्यापारियों ने इसका व्यापक स्तर पर विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि पक्षपात तरीके से कार्रवाई की जा रही है। इसी पर व्यापारी भड़क उठे और पुुलिस-प्रशासनिक की टीम से उनकी नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अभियान निष्पक्ष होने के बजाय चुनिंदा दुकानों को निशाना बनाकर चलाया गया, जिससे बाजार में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। इस दौरान कार्रवाई करते हुए टीम ने नालियों के ऊपर बने चबूतरे और सड़क तक बढ़े हुए ढांचे जेसीबी से तोड़ डाले।
बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे गोपी चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल के निर्देशन में नगर पालिका की टीम ने जेसीबी और अन्य संसाधनों के साथ सड़क किनारे बने अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। टीम के आने की सूचना मिलते ही कई दुकानदारों ने अपना सामान स्वयं हटा लिया, लेकिन कुछ दुकानदार समय रहते सामान नहीं हटा सके, जिसका सामान नगर पालिका की टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

गोपी चौक से नेहरू चौक तक कार्रवाई अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रही। इस दौरान नालियों के ऊपर बने चबूतरे और सड़क तक बढ़े हुए ढांचे जेसीबी से तोड़े गए। जैसे ही टीम सदर तहसील गेट से मुख्य बाजार की ओर बढ़ी, स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां कुछ व्यापारियों के चबूतरे तोड़े जाने लगे, जिस पर एक व्यापारी ने विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद टीम मुख्य बाजार में पहुंची। मुख्य बाजार में व्यापारी नीरज रस्तोगी की दुकान के बाहर बनी अस्थायी सीढ़ी को हटाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर भी सीढ़ी तोड़ दी गई, जबकि पास की दुकानों के बाहर बने समान प्रकार के ढांचे जस के तस छोड़ दिए गए। इसी को लेकर व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
व्यापारियों का कहना है कि कई प्रभावशाली दुकानों के बाहर बने पक्के फुटपाथ, लोहे के एंगल और स्थायी निर्माण को छुआ तक नहीं गया, जबकि सामान्य दुकानदारों की दुकानों पर सख्ती दिखाई गई। इससे प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नाले पर लगे लोहे के जाल को लेकर भिड़ा व्यापारी
तहसील सदर से मुख्य बाजार की ओर जाने वाले रोड पर स्थित एक व्यापारी दुकान के बाहर नाली पर लगे जाल को लेकर खींचातानी हो गई। व्यापारी जाल को दुकान के भीतर खींचने लगा, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी उनको जब्त करने के लिए उठा रहे थे। इसको लेकर दुकानदार और कर्मचारियों ने जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बमुश्किल कर्मचारी जाल को उठाकर ले गए।

नगर पालिका और प्रशासन ने प्रभावशाली लोगों की दुकानों के बाहर बने स्थायी अतिक्रमण नहीं हटाए, जबकि छोटे दुकानदारों का सामान जब्त कर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। -नवीन रस्तोगी

व्यापारी वर्ग प्रशासन के साथ है, लेकिन एक तरफा कार्रवाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की गई जाएगी। जहां पर मन है वहां पर कार्रवाई की जा रही है। सामान तक उठा लिया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली की ओर देखा भी नहीं। -नीरज रस्तोगी

शहर में चलाए गए अतिक्रमण अभियान के दौरान किसी से कोई पक्षपात नहीं किया गया है। अगर किसी व्यापारी को कोई समस्या है तो वह कार्यालय आकर अपनी समस्या बताएं, उसका निस्तारण कराया जाएगा। -सुरेश कुमार पाल, सिटी मजिस्ट्रेट

मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारी की होती नोकझोंक। सं

मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारी की होती नोकझोंक। सं

मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारी की होती नोकझोंक। सं

मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारी की होती नोकझोंक। सं

मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से व्यापारी की होती नोकझोंक। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें