फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कर दरों में कमी पर व्यापारियों व ग्राहकों को किया जागरूक

विज्ञापन
उझानी कस्बे में व्यापारियों व ग्राहकों को जीएसटी की नई दरों के बारे में बताते राज्यकर विभाग के - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। कस्बा उझानी में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को व्यापारियों और ग्राहकों को हाल ही में कर दरों में की गई कमी के संबंध में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारी वर्ग और उपभोक्ताओं को नई कर दरों के बारे में जानकारी देना और उनके सही पालन को सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने कर दरों में बदलाव का विवरण प्रस्तुत करते हुए व्यापारियों को नई दरों पर समान बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राहकों को भी नई दरों के अनुसार खरीदारी करने हेतु जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह बदलाव राज्य सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना और उपभोक्ताओं को सस्ता एवं सहज खरीदारी का अवसर प्रदान करना है।
इस अवसर पर व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया। उन्होंने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि नई कर दरों से व्यापार में पारदर्शिता आएगी और ग्राहकों के हित में बदलाव होगा।
विज्ञापन



ग्राहकों को बताए जीएसटी स्लैब में बदलाव के फायदे
उझानी। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और बिल्सी क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने जीएसटी स्लैब में बदलाव का उत्सव कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। उन्होंने बाजार में घूमकर ग्राहकों को इसके फायदे बताए और दुकानदारों को ग्राहकों को फायदा पहुंचाने की सलाह दी।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेता मंगलवार शाम घंटाघर चौराहे पर पहुंचे। चौराहे के आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उन्होंने जीएसटी के स्लैब में बदलाव के लिए बात की। पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने घंटाघर चौराहे से स्टेशन रोड पर दुकानदारों से कहा कि जिन वस्तुओं पर जीएसटी नहीं है, उनका रेट कम करके ही वसूल किया जाए। ग्राहकों को पुराने रेट पर सामान बेचकर उन्हें परेशान नहीं किया जाए। इसे लेकर उन्होंने ग्राहकों से भी जानकारी ली।
इससे पहले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पार्टी नेताओं ने उन्हें लोगों के संपर्क में बने रहने की सलाह दी। कहा कि जीएसटी में बदलाव का स्लैब नवरात्र के पहले दिन से लागू हो गया है। इसका फायदा ग्राहकों को हर हाल में मिलना चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राहुल शंखधार, किशनचंद्र शर्मा, शंकर गुप्ता, विवेक राष्ट्रवादी, ओम भापा, धर्मवीर यादव, रोहन शर्मा, शिव भारद्वाज, गौरव बाबू और राजीव मैंमिया आदि मौजूद थे। संवाद





जीएसटी की दरों में कटौती से नागरिकों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ
बिल्सी। भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने बुधवार को नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों से जनसंपर्क कर जीएसटी दरों में कटौती की जानकारी दी। विधायक ने नगर पालिका सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी दरों में की गई कटौती से आम नागरिकों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति को सालाना 15 से 20 हजार रुपये तक की बचत होगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, दीपक चौहान, मोहित गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, राहुल वार्ष्णेय, विवेक राठी, गगन राठी, दीपक माहेश्वरी और हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद

उझानी कस्बे में व्यापारियों व ग्राहकों को जीएसटी की नई दरों के बारे में बताते राज्यकर विभाग के - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें