फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कागजों में नमकीन... कंटेनर में ले जा रहे थे ट्रैक्टर

विज्ञापन
बिसौली कोतवाली पर खड़ा कंटेनर ।संवाद
विज्ञापन
कर अधिकारी ने पकड़ी जीएसटी चोरी, कंटेनर और ट्रैक्टर किया बिसौली पुलिस के हवाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली (बदायूं)। राज्य कर अधिकारी ने बिसौली के पास एक कंटेनर को पकड़ लिया। कंटेनर में जीएसटी चोरी कर तीन पुराने ट्रैक्टर ले जाए जा रहे थे। कागज देखने के बाद मामले का खुलासा हुआ। कंटेनर और तीनों ट्रैक्टर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिए गए।

राज्य कर अधिकारी अनिल तिवारी ओरछी कस्बे को जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक कंटेनर आते देखा। जिसको उन्होंने रोक लिया। उसके नंबर को एप के माध्यम से चेक किया गया। ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार कंटेनर में उन्नाव से राजनगर जाने के लिए नमकीन लोड होना दर्शाया गया। कागज़ों के अनुसार कंटेनर को 18 जनवरी को राजनगर पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली में ही 19 जनवरी होने पर टीम को शक हुआ। राज्य कर अधिकारी ने कंटेनर पर पड़ा त्रिपाल खुलवाया। जब अंदर देखा तो उसमें तीन पुराने ट्रैक्टर खड़े हुए थे। जिनको जीएसटी चोरी कर ले जाया जा रहा था। कंटेनर और तीन ट्रैक्टरों को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। अब कागजी कार्रवाई के बाद जुर्माना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें