फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ककोड़ा गोआश्रय स्थल में ठंड से तीन गोवंश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान ने केयरटेकर पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कादरचौक। ककोड़ा ग्राम पंचायत में बने गोआश्रय स्थल में शुक्रवार शाम तीन गोवंश मर गए। प्रधान का आरोप है कि केयर टेकर की लापरवाही के कारण ठंड से गोवंश की मौत हुई। विभागीय अधिकारियों को गोवंश के मरने की सूचना नहीं दी गई है। चर्चा है कि यहां छह गोवंश की मौत हुई है।
प्रदेश सरकार गोवंश को लेकर लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दे रही है। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोवंश को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजने के निर्देश दिए थे ताकि उनको सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

इसके लिए विभागीय अधिकारी गोवंश को पकड़ने में लग गए, लेकिन गोआश्रय स्थल में भेजने के बाद वे गोवंश की सुध लेना भूल गए। इसी क्रम में शुक्रवार को ब्लॉक कादरचौक के गांव ककोड़ा में बने गोआश्रय स्थल में गोवंश की मौत हो गई। जानकारी पर प्रधान अमरवती मौके पर पहुंचीं। उन्होंने इसके लिए केयरटेकर तो दोषी ठहराया।
विज्ञापन


-
पहले भी लापरवाही से हो चुकी है गोवंश की मौत
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में विकास खंड आसफपुर के गांव दांवरी में एक गोवंश की मौत के बाद उसके शव को कुत्ताें ने नोंच खाया था। वहीं चार-पांच दिन पहले उझानी के कोटरा सारंगपुर में ठंड से दो गोवंश की मौत हो गई थी।
-
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जांच कराई जाएगी। जिस भी स्तर से लापरवाही हुई होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें