फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने बिगाड़ी व्यवस्था, बरेली-मथुरा हाईवे पर दो घंटे तक जाम

Thu, 20 Jun 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां से लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने मक्का लदीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने बुधवार को एक बार फिर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ दी। सुबह सात से नौ बजे तक यहां जाम लगा रहा। कई रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। करीब दो घंटे बाद ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या कम हुई, तब कहीं जाकर आवागमन सुचारु हो पाया।
विज्ञापन


मंडी में मक्का की आवक बढ़ने के बाद से आसपास इलाके में पिछले पांच-छह दिनों से आवागमन प्रभावित हो रहा है। बुधवार सुबह करीब सात बजे मक्का लदीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या बढ़ी तो मंडी गेट के सामने से बरेली- मथुरा हाईवे के रास्ते निकलने वाले वाहन फंस गए। कछला और आंबेडकर चौराहे की तरफ ट्रक और रोडवेज बसों की कतार लग गई।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने चालकों को ट्रैक्टर साइड से निकालने की भी सलाह दी, लेकिन इसका उन पर कोई खास असर नहीं दिखा। बाइक सवार लोगों को रेलवे लाइन के पास से गोशाला मोड़ होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

जाम में फंसी रोडवेज बस सवार बदायूं के कबूलपुरा निवासी नईम ने बताया कि कासगंज से उझानी पहुंचने में जितनी देर नहीं लगी, उससे कहीं ज्यादा समय जाम में फंस जाने से लगा। नईम ने हैंडपंप से पानी लाकर बस में बैठे बच्चों की प्यास बुझाई। करीब दो घंटे बाद आवागमन सुचारू होने पर यात्रियों ने राहत महसूस की। मंडी में धर्मकांटा खराब होने से किसानों को मक्का की तौल निजी धर्मकांटों पर करानी पड़ती है। यह हाईवे किनारे हैं, इस वजह से भी जाम की समस्या विकराल हो रही है।

अभी बनी रहेगी दिक्कत
कृषि उत्पादन मंडी समिति में मक्का की आवक एक सप्ताह से ज्यादा समय तक रहेगी। ऐसे में जाम की दिक्कत बनी रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
वर्जन:
मंडी गेट पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। बुधवार सुबह जाम नहीं लगा, बल्कि अनाज लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वजह से कुछ देर तक वाहन धीरे-धीरे जरूर निकले। - मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें