फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में लेने के बाद खोखे में घुसी रोडवेज बस, तीन घायल

Thu, 20 Jun 2024 05:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में दिल्ली रोड पर ट्रैक्टर को रौंदने के बाद रोडवेज बस से क्षतिग्रस्त खोखानुमा दुकान। संवा
विज्ञापन
उझानी। बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस ट्रैक्टर-ट्रॉली को चपेट में लेने के बाद खोखे में जा घुसी। टक्कर से बिजली के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। रोडवेज बस और ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहन कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

हादसा गांव भवानीपुर के पास हुआ। ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बस सहसवान के रास्ते उझानी की ओर जा रही थी। टक्कर लगने से भवानीपुर निवासी जसवीर का सड़क किनारे रखा खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली के खंभे भी आधे से ज्यादा झुक गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में सीट और स्टीयरिंग के बीच फंसे रोडवेज बस चालक बुलंदशहर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव सराबा निवासी देशराज (53) को बस का डेस्क बोर्ड तोड़कर बाहर निकाला। ट्रैक्टर चालक कोतवाली क्षेत्र में गांव संजरपुर निवासी सत्यवीर (32) और हेल्पर अशोक (31) को भी सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर यहां से देशराज और अशोक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जेई श्यामवीर ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभों से भवानीपुर गांव के लिए लाइन जाती है। इस गांव की शाम तक आपूर्ति सुचारू कर देंगे।
-

खोखा मालिक के सामने से गुजर गई मौत
रोडवेज बस की चपेट में आए खोखानुमा दुकान के मालिक जसवीर हादसे की हकीकत बयां करते समय सहम गए। कहा कि वह चाय- समोसा और पकौड़ी बेचते हैं। सुबह वह काम शुरू करने की तैयारी में थे। इसी दौरान बस ने खोखे को चपेट में ले लिया। वह अगर चंद कदम पीछे नहीं होते तो जान चली जाती। गनीमत यह भी रही कि उस वक्त कोई ग्राहक भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें