फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लग रहा जाम

Mon, 23 Mar 2015 07:26 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की सीमा पर स्थित कस्बा ओरछी में हाईवे पर दोनों ओर आलू भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली खड़ी होने से पूरे दिन जाम लगा रहता है। कोल्ड स्टोर स्वामी आलू उत्पादक किसानों को टहला रहे हैं। तीन-तीन दिन लाइन में खड़े होने के बाद किसान मायूस होकर घर लौट आते हैं।
विज्ञापन

यहां बता दें कि कस्बा ओरछी पर एक दर्जन से अधिक कोल्ड स्टोरेज हैं। अधिकांश कोल्ड स्टोर हाईवे पर ही स्थित हैं। इस बार आलू का उत्पादन अधिक होने के कारण किसानों को भंडारण में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आलू का भंडारण न होने के कारण ओरछी पर हाईवे के दोनों ओर आलू भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी लाइन लगी है। पिछले एक सप्ताह से तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। कुछ कोल्ड स्टोर तो फु ल हो गए हैं, तो कुछ ने खाली बोर्ड टांग दिए हैं। यहां बताते चलें कि कोल्ड स्टोर मालिकों द्वारा आलू उत्पादक किसानों को एडवांस दे दिया जाता है। अब यह तो तय है कि इन्हीं किसानों के आलू का भंडारण पहले होगा, जिससे किसानों पर फं सा धन निकल सके।
इधर, आलू के भंडारण को लेकर विवाद हो रहे हैं। लोग दबंगई दिखाकर ट्रॉली आगे लगा लेते हैं। कमजोर किसान इंतजार ही कर रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हो रही है। हाईवे के दोनों ओर ट्रॉली खड़े होने के कारण दिन में दो चार बार जाम लगना आम हो गया है। हालात ये कि चंदौसी के गांव पथरा से ओरछी तक कई किमी लंबी लाइन लग गई हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बिगड़ना आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को किसी भी हाल में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जाम की स्थिति से शीघ्र निपटा जाएगा। पुलिस आवागमन को सुचारू रखने का प्रयास कर रही है।
-राजवीर सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें