फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बालू ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक सवारों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। अवैध खनन कर बालू लादकर ले जा रहे थे ट्रैक्टर ट्राॅली ने रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम करीब साढ़े सात बजे कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मामूरगंज निवासी 30 वर्षीय कुशपाल पुत्र रामगोपाल गांव के ही अपने साथी प्रभु के साथ उसहैत से अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। गांव मामूरगंज और ततारपुर के पास अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राॅली ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर चालक फरार हो गया।
हादसे में कुशपाल की मौत हो गई, जबकि प्रभु गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना कुशपाल के परिजनों को दी तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल प्रभु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कादरचौक एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें