फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
(06 बीडीएन-26)पुलिस लाइन में खड़े जहरखुरानी गिरोह से जब्त किऐ वाहन।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नशा सुंघाकर ई रिक्शा और बाइक लूटने वाले जहरखुरानी गिरोह को एसओजी और वजीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए तीन ई रिक्शा, चार बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरोह के तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले काफी समय से जहरखुरानी गिरोह घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इस गिरोह ने बीते साल 13 सितंबर को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक से शिवम का ई रिक्शा बुक किया और उसको मझिया रोड पर ले गए। इसके बाद उसको कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर कुंवरगांव थाना क्षेत्र में फेंक दिया। फिर चालक का मोबाइल और ई रिक्शा लूटकर ले गए।
इसके साथ ही पिछले साल 12 दिसंबर और 19 दिसंबर को इस गिरोह ने वजीरगंज थाना क्षेत्र में ई रिक्शा लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। ई रिक्शा लूट की तीन घटनाएं प्रकाश में आने के बाद मामले के खुलासे का जिम्मा एसओजी को सौंपा गया था। एसओजी प्रभारी धर्वेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ जहरखुरानी गिरोह की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस तरह हुआ खुलासा
जहरखुरानी गिरोह ने जिस ई रिक्शा चालक शिवम का मोबाइल लूटा था उसी के सहारे एसओजी ने गिरोह के तीन बदमाशों को दबोच लिया। वजीरगंज पुलिस और एसओजी के हत्थे चढ़े गिरोह के सदस्यों ने अपने नाम दिलीप सिंह निवासी गांव सिंगथरा थाना वजीरगंज, दिनेश चंद्र यादव निवासी मोहल्ला सुदामापुरी गामडी थाना शास्त्री पार्क नई दिल्ली, मिलन सक्सेना निवासी मोहल्ला लोचीनगला गौंटिया थाना सिविल लाइंस बताए।

दिल्ली, एनसीआर में भी कर रहे थे वारदात
आरोपियों ने बदायूं के अलावा एनसीआर में भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों से ई रिक्शा बुक कर चालक को नशीला पदार्थ देकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाइक लूट की घटनाओं को भी कबूला। उन्होंने बताया कि जिले के अलावा दिल्ली के लक्ष्मीनगर व शाहदरा थाना क्षेत्र में दो घटनाएं, गाजियाबाद के मेरठ मोड़ तिगडी गोल चक्कर और ताज हाईवे राहुल विहार में दो घटनाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें