फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर के बाहर चारपाई पर बैठे दो लोगों पर चढ़ा ट्रैक्टर, पहिये से कुचलकर एक की मौत

Thu, 05 Mar 2026 05:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कछला कस्बे में बृहस्पतिवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां घर के बाहर चारपाई पर बैठे दो लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में घर के बाहर चारपाई पर बैठे दो लोगों पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चढ़ गया। पहिये से कुचलकर गृहस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


कछला कस्बे के बार्ड नंबर- सात के भट्ठानगला इलाके में हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मोहल्ले के निवासी कप्तान सिंह (60 वर्ष) अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे। पड़ोस के सुरेश (40 वर्ष) भी उनके पास आकर चारपाई पर बैठ गए। उसी दौरान वहां निकले ट्रैक्टर पर चालक नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर बेकाबू होकर चारपाई पर चढ़ गया। कप्तान सिंह ट्रैक्टर के अगले पहिया के नीचे आ गए। कुचल जाने से उनकी मौत हो गई। जबकि सुरेश घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर को चालू हालत में छोड़कर भाग गया।

आरोप: नशे में था ट्रैक्टर चालक 
चीख-पुकार के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह हत्थे नहीं आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। घायल सुरेश को अस्पताल भिजवाया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई उदयवीर ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। ट्रैक्टर उसके भाई के नाम बताया गया है। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक की तलाश शुरू कर दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन


कप्तान सिंह की मौत से परिवार में मचा कोहराम 
कछला कस्बे में होली के एक दिन बाद रंग खेला जाता है। होली खेलने के लिए बृहस्पतिवार को कप्तान सिंह घर के दरवाजे पर चारपाई डालकर बैठे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर की टक्कर से कप्तान सिंह की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। होली खेलने से पहले ही परिवार में त्योहार की खुशियां काफूर हो गईं। इसके बाद आसपास घरों में भी होली नहीं खेली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें