वजीरगंज। कस्बा वजीरगंज के बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
फैंसी कॉलोनी निवासी उमेश (25) सोमवार दोपहर अपनी बाइक से चाय के होटल पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर किया गया लेकिन वहां भी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद