फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक से उतारते समय गिरा ट्रैक्टर, दबकर कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
रामसेवक। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहसवान। एजेंसी पर ट्रक से ट्रैक्टर उतारने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया। वहां काम कर रहा युवक उसके नीचे दब गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर टप्पा निवासी रामसेवक (19 साल) पुत्र नौबत सिंह कस्बे में संचालित आयशर ट्रैक्टर एजेंसी पर काम करता था। शुक्रवार सुबह कंपनी से नए ट्रैक्टरों से भरा एक ट्रक एजेंसी पर आया। वह अन्य कर्मचारियों के साथ इन ट्रैक्टरों को ट्रक से नीचे उतरवा रहा था, तभी अचानक एक ट्रैक्टर पलटकर उसके ऊपर आ गिरा। वह उसके नीचे दब गया।
यह देख एजेंसी स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए। किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कर उसको बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने सात भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन






तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत



- बदायूं-बिजनौर हाईवे पर गांव टिटौली के पास हुआ हादसा



- बाइक पर पीछे बैठी सास व बच्ची घायल



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर शुक्रवार की शाम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसकी सास और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



उघैती थाना क्षेत्र के गांव कुबरी निवासी बीपी सिंह ने बताया कि उनका भाई कप्तान सिंह पुत्र मेघसिंह अपनी ससुराल थाना बिसौली क्षेत्र के गांव अंबियापुर से बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास चमेली और एक बच्ची भी बैठी हुई थी। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक बदायूं-बिजनौर हाईवे पर उघैती थाना क्षेत्र के गांव टिटौली के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने कप्तान सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महिला चमेली और बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।








स्टंट करने पर बेकाबू हो गया था ट्रैक्टर, चालक पर रिपोर्ट



- कछला में चारपाई पर बैठे व्यक्ति की मौत का मामला, आरोपी की तलाश शुरू



संवाद न्यूज एजेंसी



उझानी। कछला के भट्ठा नगला इलाके में घर के बाहर चारपाई पर बैठे व्यक्ति की ट्रैक्टर चढ़ जाने से मौत के मामले में चालक की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि चालक स्टंट करते हुए ट्रैक्टर घर के सामने दौड़ा लाया और वह बेकाबू होकर चारपाई पर चढ़ गया।



हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कछला कस्बे के वार्ड नंबर- सात के भट्ठा नगला इलाके में हुआ था। हादसे में घर के बाहर चारपाई पर बैठे कप्तान सिंह की जान चली गई थी। गंभीर रूप से घायल सुरेश का इलाज चल रहा है। मृतक की पत्नी नरायन देवी की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को उन्हीं के मोहल्ले का मुकेश उर्फ भोले पुत्र जहान सिंह चला रहा था।




वह ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते हुए गली से निकला, तभी हादसा हो गया। उन्होंने हादसे में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही उजागर की है। मौके पर से चालक के भाग जाने के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की थी। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।




पिकअप चालक की लापरवाही से गई थी बाइक सवार की जान



फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोला सोता निवासी बाइक सवार सुरजीत कुमार की तीन दिन पहले उझानी बाइपास पर पिकअप की टक्कर से मौत हो गई थी। वह अपने साले के साथ नोएडा से घर लौट रहे थे। मृतक के भाई मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि हादसा पिकअप चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने मनोज की तहरीर के आधार पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रामसेवक। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें