ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। संवाद
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित बाईपास पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए, जबकि चालक मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में रहने वाले सत्येंद्र कुमार सिंह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर कर न्योली शुगर मिल गए थे। रात करीब एक बजे गन्ना उतारकर लौट रहे थे। बाईपास से मानकपुर गांव की ओर मुड़े तभी ट्रैक्टर ट्रॉली से ट्रक टकरा गया। टक्कर लगते ही सत्येंद्र उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इससे उनके हाथ में मामूली चोट आई। जबकि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। ट्रैक्टर के पहिये भी निकल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सत्येंद्र का निजी क्लिनिक पर प्राथमिक उपचार कराया गया है।