बड़ौदा बैंक के सामने बस और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद जमा लोग। संवाद
बिसौली। नगर स्थित बड़ौदा बैंक के सामने चंदौसी की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर को बदायूं की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पीछे चल रही डीसीएम भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बस के यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर काफी तेज थी और कुछ ही मिनटों के लिए मौके पर अफरातफरी जैसे हालात बन गए। हादसे के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दूर-दराज की सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज मुकेश कुमार ने तत्काल यातायात नियंत्रण में लेते हुए स्थिति सामान्य कराई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद