फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों दी गई विदाई

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में ​शिक्षकों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को राजनीति विज्ञान परिषद की ओर से स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं की विदाई दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनसीसी प्रभारी डॉ. श्रद्धा गुप्ता व राजनीति विज्ञान परिषद की अध्यक्ष कुमारी अभिलाषा यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। विदा लेने वाले छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए हुए पलों के संस्मरण सुनाए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि राजनीतिक विज्ञान विषय से प्राप्त मास्टर डिग्री का ज्ञान अपने तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि इससे पूरे समाज व राष्ट्र का कल्याण करना है। इस मौके पर डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. संजीव राठौर, शिवांगी कश्यप, संभव कुमार, अनु, माधव गुप्ता, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें