जश्न-ए-आजादी पर बच्चों को विशेष तोहफा
सर्च फाउंडेशन लखनऊ द्वारा शुरू किया गया सर्च खिलौना बैंक की बदायूं शाखा द्वारा जश्न-ए-आजादी सप्ताह के तहत नगर पालिका, प्राइमरी स्कूल, शहबाजपुर के बच्चों के बीच शुक्रवार को खिलौनों का वितरण किया गया। इस विद्यालय में सभी बच्चे कम आमदनी वाले परिवारों से ताल्लुक रखते हैं।
सर्च फाउंडेशन की बदायूं शाखा की संस्थापक सोनरूपा विशाल ने बताया कि निर्धन और ग्रामीण बच्चों को मुस्कराहट देने के लिए इस्माइलिंग चाइल्ड हैप्पी वर्ल्ड के सूत्र पर समाज को जागरुक करने के उद्देश्य से सर्च खिलौना बैंक की स्थापना की गई है। आपस में मिलजुल कर खेलने की भावना के विकास के लिए कम से कम दो बच्चे एक साथ किसी भी खिलौने के साथ खेल सकें, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
कार्यक्रम में मंजुल शंखधार, मधु राकेश, मधु शर्मा, बबिता रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी, अंजलि अग्रवाल, वीना गुप्ता, विशाल रस्तोगी, अनुप्रभा, सोनल गुप्ता, प्रीति आहूजा, शालिनी शर्मा, शैली कोहली के साथ स्कूल के स्टाफ का सहयोग रहा।
------
व्हाट्स एप्प पर बनाया गया ग्रुप
बच्चों की खुशियां बरकरार रखने के लिए। इसी व्हाट्स एप्प पर ग्रुप बनाया गया है, जिसमें सदस्य एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे और कुछ खास अवसरों पर निर्धन बच्चों को सदस्य खिलौने दिया करेंगे।