फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर लगे कूड़ा से राहगीर परेशान

Wed, 18 May 2016 12:22 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर में नगर पालिका परिषद की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान के बावजूद सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जोगीपुरा में ब्राह्मण धर्मशाला के सामने नगर पालिका ने कूड़े का ढेर लगा दिया है। कई बार सफाई कर्मी इधर-उधर का कूड़ा धर्मशाला के सामने नाले में डाल देते हैं। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सुपर मार्केट के सामने दो दिन पहले नगर पालिका ने नाले की सफाई करके कूड़ा सड़क के बीचोबीच लगा दिया था। वह सूखने के बाद हवा के साथ उड़ने लगा है, जो दुकानों और दोबारा नाले में जाने लगा है। बावजूद इसके पालिका कर्मियों ने कूड़े को उठाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें