गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया
थाना क्षेत्र के गांव जुगपुरा में सियार आठ साल के मासूम को उठा ले गया। गांव के लोगों ने सियार की घेराबंदी कर बच्चे को छुड़वाया। इस दौरान सियार बच्चे को गंभीर घायल कर चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कादरचौक के गांव जुगपुरा के दुलारे का आठ साल का बेटा सचिन शनिवार दोपहर गांव के बाहर बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान यहां सियार पहुंचा। सियार ने सचिन पर हमला कर दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण उसे बचाने को भागे। इस पर सियार काफी दूर तक सचिन को खींच कर ले गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके सचिन को सियार से छुड़वाया। वह गंभीर घायल हो चुका था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सियार को लेकर गांव के लोगों में खौफ है।