फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन सौ रुपये तक पहुंचे टमाटर के दाम

विज्ञापन
सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
लोगों को पहुंच से बाहर हुईं सब्जियां, धनिया, मिर्च और नींबू ने भी रुलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। टमाटर के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए। इसके अलावा धनिया, मिर्च और नींबू के दामों में भी वृद्धि दर्ज की गई।
अब तक टमाटर दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक गया था जो मंगलवार को 280 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। यही नहीं हरा धनिया 180 रुपये, मिर्च 80 रुपये, नींबू 70 से 80 रुपये प्रतिकिग्रा तक बिका।
विज्ञापन

इसी का नतीजा रहा कि कभी दो-तीन किलोग्राम टमाटर ले जाने वाले लोग सौ से दो सौ ग्राम टमाटर ले जाते दिखे। सब्जी विक्रेता फरहान ने बताया कि इस समय टमाटर की आवक काफी कम है। बारिश ने आसपास से आने वाले टमाटर की आवक कम कर दी है। किसानों की फसल बारिश में नष्ट हो जाने के कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को काफी कम सब्जी विक्रेताओं के ठेलों पर टमाटर दिखाई दिया। बताया कि थोक में ही टमाटर 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रहा है।
-
अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल
केवल टमाटर ही नहीं, अन्य सब्जियों पर भी महंगाई की असर दिखा। 20 से 25 रुपये के भाव में मिलने वाली भिंडी 30 रुपये, बैंगन 40 के बजाय 60 रुपये, शिमला मिर्च 85 रुपये, लौकी 30 रुपये, करेला 40 रुपये तो तोरई 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें