फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के कम उपयोग पर जताई नाराजगी

Wed, 18 Feb 2015 11:53 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की टीम ने कादरचौक  में रमजानपुर, इस्माइलपुर और आसफपुर ब्लाक में लक्ष्मीपुर और संग्रामपुर गांवों में निर्मल भारत अभियान की हकीकत जानने पहुंची। मौके पर टीम शौचालयों के कम उपयोग की जानकारी पाकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कादरचौक। केंद्रीय टीम के दो सदस्य अनिल खांची, प्रेम सिंह मीणा के साथ जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव, एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ सतीश चंद्र, बीईओ प्रवीन शुक्ला रमजानपुर पहुंचे। वहां ग्रामीणों के साथ बैठक की। बाद में गांव भी घूमे। महिलाओं से भी बात की। यहां शौचालयों के उपयोग के बारे में जानकारी ली। वाल्मीकि बस्ती में कई घरों में शौचालय नहीं मिले।
रमजानपुर में 17 परिवारों को आवंटित हरिजन बस्ती में कोई परिवार रहते हुए नहीं मिला। इसका कारण आधे-अधूरे, बिना प्लास्टर के आवास पूरे नहीं होना बताया गया। साथ ही आवास की छतें टपकने की भी शिकायत की गई। गांव में निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि लगता है आज ही विशेष तौर पर सफाई कराई गई है। गंाव के कुछ बच्चों से बात की। इस पर टीम ने कहा कि गांव के ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। इस्माइलपुर प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील बनते पाया।
विज्ञापन


मैला प्रथा बंद होने से अच्छा लगता है
निरीक्षण के दौरान इस्माइलपुर में टीम ने हरिजन बस्ती की तीन महिलाओं को बुलाया। प्रेमलता ने बताया कि उसके मायके में कभी मैला ढोने का काम नहीं होता था। ससुराल में उसे यह काम करना पड़ा था। अब काम बंद कर देेने पर अच्छा लगता है। इसी प्रकार शीला और अंगूरी ने भी टीम को अपनी बात बताई। टीम शेखृूूपुर में भी जानकारियां हासिल कीं। कादरचौक क्षेत्र में टीम के साथ बीडीओ भीमजी उपाध्याय भी रहे।
आसफपुर। केंद्रीय टीम के महिला सदस्य कल्पना मित्तल वर्मा और रेनू पंत आसफपुर ब्लाक पहुंची। यहां उन्होंने संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर में शौचालयों की स्थिति जानी। मैला ढोने का काम छोड़ने वाले परिवारों से बात की। कम शौचालय होने, उनका उपयोग कम लोगों द्वारा किए जाने पर भी असंतोष जताया। एसडीएम गुलाब चंद, डीपीआरओ राजेश यादव, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यदेव, सीवीओ डॉ. डबल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें