फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के हर कस्तूरबा विद्यालय में टॉयलेट ब्लॉक का होगा निर्माण

Sun, 25 Aug 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अब एक मंजिला टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। कुछ विद्यालयों में जगह की दिक्कत आ रही है। इन विद्यालयों में पास की ही जगह को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें 1800 छात्राएं पंजीकृत हैं। इनको कक्षा छह से 12वीं तक शिक्षा निशुल्क प्रदान की जा रही है।
पूर्व में विद्यालय व छात्रावास में बने टाॅयलेट ब्लॉक अब खराब होने लगे हैं। कई में सीलन आ रही है। इसकी वजह से आस-पास की कक्षाओं की दीवार भी खराब होने लगी हैं। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने सभी विद्यालयों में नए टॉयलेट ब्लॉक बनाने के निर्देश दिए हैं। कुछ विद्यालय में पुराने टॉयलेट के पास में पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में कार्यदायी संस्था को दिक्कत आ रही है। वहां पास में ही दूसरी जगह की तलाश की जा रही है। पर्याप्त जगह मिलने के बाद में प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। वहां से बजट मिलने के बाद में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है टॉयलेट ब्लॉक
प्रत्येक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं के लिए शौचालय और बाथरूम बनाया गया है। टॉयलेट ब्लॉक एक विद्यालय में एक मंजिला बनाया गया, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर छह शौचालय और छह बाथरूम होंगे। ठीक उसके ऊपर छह शौचालय और छह बाथरूम और बनाए जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक विद्यालय में 12 शौचालय और 12 बाथरूम बनेंगे।
विज्ञापन


सभी कस्तूरबा विद्यालय में टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण होगा। इसके बन जाने से छात्राओं को राहत मिलेगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें