बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया की कबड्डी टीम का कबड्डी प्रतियोगिता की मंडलीय स्तरीय स्पर्धा पर खेलने के लिए चयन कर लिया है।
चयनकर्ता अजय पटेल जिला क्रीड़ा सचिव और ओमवीर यादव ने खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की। चयनित खिलाड़ी 26 सितंबर को बरेली में होने वाली मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन्हें टीम इंचार्ज रामौतार मौर्य और नीरज चौहान के मार्गदर्शन में रवाना किया जाएगा। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी जिले का मान बढ़ाएंगे। संवाद