फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज हनुमान मंदिरों में मनाई जाएगी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिलेभर में शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इसको लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई हैं। शहर की सराफा बाजार स्थित श्री चौरासी घंटा हनुमान मंदिर में श्रीहनुमान जन कल्याण सेवा समिति की ओर से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर समिति की ओर से तैयारी की जा रही है। उझानी रोड स्थित बालाजी मंदिर में भी भक्तों ने सजावट शुरू कर दी है। सुबह छह बजे से मंदिरों में सुंदरकांड व चालीसा का पाठ होगा। इसी तरह हर प्रसाद मंदिर से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


उझानी। स्टेशन रोड स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजन के बाद भंडारा होगा। मंदिर सेवा समिति के प्रमुख अमित अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से हनुमान को चोला भी चढ़ाया जाएगा। इसके अलावा घंटाघर चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शनिवार पूर्वाह्न से शुरू होंगे। अगले दिन रविवार को हनुमान जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी।

सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम में सुंदरकाण्ड पाठ
बिल्सी। हनुमान जन्मोत्सव से पहले शुक्रवार को मोहल्ला पांच स्थित सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम में सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ। उसके बाद दरबार में 1008 कन्याओं को सहभोज कराया गया। सभी कन्याओं को दरबार के प्रधान महंत मटरुमल शर्मा ने टिफिन और पेंसिल दिया। इस मौके पर प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश शर्मा, विशाल खासट, कपिल माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी बाबा, चारु सोमानी, जितेन्द्र, सौरभ सोमानी, आशीष वाशिष्ठ, हेमचंद्र वाशिष्ठ, पुष्कीन गांधी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें