ककराला के गभियाई कॉलेज में ढोकला बनाकर दिखातीं छात्राएं।-संवाद
ककराला। राजकीय इंटर कॉलेज गाभियाई में 10 दिनी समर कैंप के तीसरे दिन छात्राओं को केक और ढोकला बनाना सिखाया गया। इससे पहले योग एवं व्यायाम के सत्र में श्वसन, शिथिलीकरण, स्कंध संचालन, कटिसंचालन, घुटना संचालन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार आदि सिखाया गया। सभी छात्र-छात्राए समर कैंप में प्रतिभाग कर रहीं हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह, शिक्षक ब्रजेश कुमार, व्यवसायिक शिक्षक कुलदीप कुमार, मोहित कुमार यादव आदि थे। संवाद