फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज का इस्तेमाल कम करने को सोशल मीडिया पर जोर

Wed, 22 Apr 2015 12:05 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
कागज का कम से कम इस्तेमाल का संकल्प लेते हुए प्रदेश के शिक्षा निदेशक एवं प्रादेशिक चीफ कमिश्नर डॉ. अवध नरेश शर्मा ने स्काउट्स एवं गाइड्स में भी सोशल मीडिया का अधिकाधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी की लखनऊ मीटिंग से लौटकर स्काउट-गाइड की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने बताया कि नई कार्यकारिणी ने व्यवस्था में सुधारात्मक अनेक परिवर्तन किए हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ने व्यवस्था की है कि पूरे प्रदेश में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सोपान सहित सभी प्रमाणपत्रों, रैली शुल्क, ट्रेनिंग पद्धति आदि में एकरुपता रहेगी। सभी विद्यालयों, स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालयों में उप्र भारत स्काउट गाइड्स की यूनिट तो स्थापित करनी ही होगी अपना ईमेल पता भी संस्था के जिला कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र में पंजीकृत कराना अनिवार्य होगा। निर्णय लिया गया कि ऐसे विद्यालय जिनमें यूनिट पंजीकृत नहीं हैं वह इसे पंजीकृत करा लें। प्रदेश के चीफ कमिश्नर(स्काउट-गाइड) एवं शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को ईमेल द्वारा यह जानकारी मांगी है कि उनके जिले में कितने स्कूलों ने गत वर्ष प्रादेशिक शुल्क विद्यालय में प्राप्त शुल्क का 15 प्रतिशत अंश जमा नहीं किया। इसकी मॉनीटरिंग संयुक्त शिक्षा निदेशक को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें