पालिका से लीकेज पाइप लाइन सही कराने की मांग, ज्ञापन दिया
पानी बचाने के लिए आम जन धीरे-धीरे जागरुक होने लगा है। खासतौर युवा वर्ग आगे बढ़ रहा है। जल संरक्षण के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के छात्रों ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत मंगलवार को पाइप लाइन खराब होने और ट्यूबवेल से पानी बर्बाद होने से बचाने के लिए अंबेडकर पार्क के पास प्रदर्शन किया।
अभाविप के जिला संयोजक सहदेव सागर ने कहा कि अंबेडकर पार्क गेट पर नगर पालिका परिषद की पाइप लाइन टूटी पड़ी है, इससे पानी की बर्बादी हो रही है। साथ ही छात्रावास में कीचड़ हो जाता है। सह संयोजक वैभव महाजन ने कहा कि डीआईओएस दफ्तर के सामने ट्यूबवेल से हो रहे हजारों लीटर पानी बर्बादी के बाद भी प्रशासन नहीं चेत रहा है। यदि पानी की बर्बादी पर अंकुश नहीं लगा तो अभाविप धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर आकाश शर्मा, विकास पटेल, रोहित पांडेय, नितिन, रजत, विक्रांत, अशोक, जितेंद्र, विकास, कुश, हिमांश, आदित्य, मोनू, गौरव, अवनीश, आर्येंद्र, मुकेश, मुकुल, विपिन, पुष्पेंद्र, दीप आदि मौजूद रहे।