फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 11 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
भाजपा कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष ​शिवम जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
उघैती। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को मंडल उघैती में कार्यशाला का आयोजन शरह बरौलिया के सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में किया गया। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष ललतेश ठाकुर रहे। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान 11 अगस्त को मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीदाें के स्मारकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक घर और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने का आग्रह भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरफ से किया जाएगा।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम टाटा, नीटू पाल, मनोज शर्मा, रिंकू शर्मा, नेहा कश्यप, जॉनी वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें