फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
बिल्सी में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर कोई भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना कर रहा है। इसी साहस को प्रमाण और सेना को सम्मान देने के मंगलवार को नगर के बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा विधायक हरीश शाक्य के भाई नवनीत शाक्य और नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने किया। तिरंगा यात्रा नगर के गांधी पार्क से शुरू हुई जो बालाजी तिराहा, अटल चौक, मेन बाजार होते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नौजवानों के हाथों में गर्व से लहराता तिरंगा था। जगह-जगह फूल बरसाए गए और कई स्थानों पर जयघोष करते हुए हौसला बढ़ाया गया। इस मौके पर दीपक चौहान, विवेक राठी, आदित्य माहेश्वरी, शेखर सक्सेना, उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी, प्रमोद गोस्वामी, तेजस्वी सागर, पीयूष शाक्य, राहुल शर्मा, गगन राठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें