ब्लूमिंगडेल स्कूल के समय अदलक्खा ने 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ कॉमर्स ग्रुप में जिले में टॉप किया है। इससे पहले वर्ष 2015 में समय की बहन अंशिका अदलक्खा ने भी कॉमर्स ग्रुप में ही जिले में टॉप किया था। भाई ने बहन की राह पर चलते हुए यह सफलता हासिल की है। रविवार को जब रिजल्ट आया तो अंशिका भी भाई के साथ कामयाबी की खुशी जाहिर करती नजर आई।
उझानी पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले समय के पिता ओम प्रकाश अदलक्खा आर्टीफिशियल ज्वैलरी का काम करते हैं। समय सीएस बनना चाहता है। उसने बताया कि वह रोज लगभग 18 घंटे पढ़ाई करता था। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के साथ अपनी बहन अंशिका को भी दिया है। बोला- दीदी ने हर कदम पर साथ दिया और पढ़कर टॉपर बनने के लिए प्रेरित किया, इसकी वजह से यहां तक पहुंच सका हूं।