बदायूं। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी हुई। बेहतर पुलिसिंग के साथ अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने की बात कही।
एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। इसके बाद अपराध गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने फील्ड में तैनात जवानों की व्यावहारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों पर मजबूत निगरानी रखने, अपराध रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाने तथा सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
थानों पर आने वाले पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनकर तत्काल समाधान सुनिश्चित करने पर बल दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण जांच के निर्देश भी दिए। पुलिस को निर्देशित किया गया कि ऐसे अपराधियों की सतत निगरानी कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
लंबित मुकदमों, प्रार्थना पत्रों एवं विवेचनाओं को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने को कहा गया। महिला व बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर अत्यधिक संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा अपहृता की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।