सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 150 चालकों को चश्मा वितरण
बदायूं क्लब में एलसीडी के जरिए लोगों को जागरुक किया
सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बदायूं क्लब में कैंप लगाकर वाहन चालकों को नेत्र परीक्षण किया गया। इसके बाद टेंपो, ट्रक, बस, मैजिक आदि के 150 चालकों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। डीएम पवन कुमार और एसएसपी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को यातायात के नियम बताए गए। एआरटीओ अमिताभ राय ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हादसों से बचा जा सकता है। बरेली से आए कलाकारों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एलसीडी के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया गया। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा, एआरएम राजेश कुमार, बस यूनियन के देवेंद्र विक्रम सिंह, मुस्तैद अली, छोटे लाल, काके आदि रहे। डीएम और एसएसपी ने यातायात नियमों की जागरुकता के लिए आए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन बदायूं क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने किया।