फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा नदी में नहाने के दौरान हादास, तीन युवक बहे; एक लापता

Tue, 22 Aug 2023 04:04 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

गंगा में नहाने गए तीन युवक मंगलवार सुबह बह गए। बहने के दौरान एक युवक लापता है। यह पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बसौलिया घाट का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गंगा नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बसौलिया गंगा घाट पर नहाने गए तीन युवक बह गए। उन्हें देखकर ग्रामीण दौड़ पड़े। उनमें दो युवकों को बचा लिया गया। जबकि एक युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी नवी अहमद पुत्र अशरफ, भवानीपुर निवासी अकरम पुत्र चमन और बहबलपुर निवासी ताज मोहम्मद पुत्र शेर मोहम्मद बसौलिया गांव में मुन्ने के घर रिश्तेदारी में आए थे। 

विज्ञापन


मुन्ने के बच्चे का हकीका था। तीनों मंगलवार सुबह गांव के नजदीक बह रही गंगा में नहाने पहुंच गए। बता दें कि तीनों युवक एक साथ गंगा में नहा रहे थे। तभी तेज बहाव में तीनों बह गए। उन्हें देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिससे गांव के तमाम लोग आ गए और उन्होंने गंगा में कूदकर अकरम और ताज को बचा लिया। लेकिन नवी अहमद का कुछ पता नहीं चला। दोपहर तक उसकी खोजबीन जारी रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें