उझानी। ननाखेड़ा निवासी अमजद खान से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी में पुलिस ने बदायूं के तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से टप्पेबाजी के 51 सौ रुपये बरामद किए गए हैं।
टैंपो चालक समेत पकड़े गए युवकों में फहीम पुत्र कदीर, फैजान उर्फ चिकना पुत्र पुत्तन और मुशाहिद पुत्र असरार बदायूं के ऊपरपारा मोहल्ले के निवासी हैं। आरोप है कि तीनों ने पिछले महीना ननाखेड़ा निवासी मजद पुत्र शेर मोहम्मद से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी कर ली थी। तीनों के पास से 51 सौ रुपये बरामद हुए हैं। उनका टैंपो भी कब्जे में ले लिया गया है।
तीनों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था। जेब काटकर भागते समय कुछ नोट सड़क पर गिर गए थे। उन्हें उठाने की कोशिश की वजह से अमजद टप्पेबाजों में से किसी को दबोच नहीं पाया था। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि तीनों युवकों का आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है। आरोपियों में फहीम पर छह, फैजान पर सात और मुशाहिद पर दो मामले पहले से दर्ज हैं। संवाद