जानकारी के अनुसार, घुरेला गांव निवासी जयविंद खेत से लौटकर घर में ट्रैक्टर खड़ा कर रहे थे। जयविंद ट्रैक्टर साइड में लगाने के लिए पीछे कर रहे थे, इसी बीच ट्रैक्टर के पहिये के नीचे उनके बेटा अर्पित का सिर कुचल गया। परिवारवालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया। जयविंद के छोटे भाई रिंकू ने बताया कि अर्पित दो भाइयों में छोटा था। जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ है, वह उनका अपना ही है।