फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील में शामिल हुए दातागंज के तीन गांव 

Thu, 06 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील में शामिल 
विज्ञापन

हुए दातागंज के तीन गांव 
ककराला, शादीपुर, महेरा वालों के काम अब सदर से होंगे
डीएम ने रिकॉर्ड ट्रांसफर के साथ लेखपाल, अमीन भी रिलीव करने को कहा
तहसील दातागंज के राजस्व ग्राम ककराला, शादीपुर और महेरा को तहसील   सदर में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इसका शासनादेश दिसंबर में ही हो गया था। हालांकि अब इन तीनों गांवों के भू-अभिलेख दातागंज तहसील से सदर में हस्तगत करने की प्रक्रिया चल रही है। तीनों गांव के लेखपाल, अमीन और राजस्व कर्मी भी दातागंत तहसील से सदर को रिलीव किए जाएंगे। डीएम पवन कुमार ने भूलेखाधिकारी एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव को आदेश दिए कि संबंधित ग्रामों के भू अभिलेख तहसील दातागंज से प्राप्त कर सदर तहसील को उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन

डीएम के आदेशों के अनुपालन में भूलेखाधिकारी ने एक अप्रैल को ही एसडीएम सदर को निर्देशित किया। उप  जिलाधिकारी  सदर जंग बहादुर यादव ने गुरुवार को एसडीएम दातागंज  रणविजय सिंह  को पत्र भेजकर आग्रह किया कि भूलेख अधिकारी के आदेशों के  अनुपालन में  ककराला, शादीपुर एवं महेरा के समस्त भू अभिलेख तथा इन ग्रामों  में तैनात  लेखपाल, अमीन एवं राजस्व कर्मियों को तहसील सदर को रिलीव करना सुनिश्चित  करें। इसके अलावा इन ग्रामों को तहसील सदर में शामिल  किए जाने के लिए  दिसम्बर 2016 को हुए गजट की छाया प्रतियां भी संबंधित  अधिकारियों को  प्रेषित की गईं हैं। संबंधित ग्रामों के भू अभिलेख और राजस्व कर्मी तहसील  सदर को हस्तगत होते ही ककराला, शादीपुर एवं महेरा के राजस्व कार्य तहसील  सदर से ही होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें