फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों के हमले में तीन ग्रामीण घायल, दहशत

Wed, 02 Sep 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के खैरी गांव में मंगलवार सुबह बंदरों के हमले में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी में भर्ती कराया गया है। एक ही दिन में तीन लोगों पर बंदरों के हमले से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

खैरी गांव निवासी हरनाम मंगलवार सुबह काम पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बंदर ने उन पर हमला कर काट लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह बंदर को भगाया। इसके बाद गांव के ही भूरे सिंह सुबह शौच के लिए जा रहे थे। रास्ते में बंदर ने उन पर झपट्टा मारकर सिर में काट लिया, जिससे गहरा घाव हो गया।
तीसरी घटना में गांव के ही गोविंद बाजार से सामान लेने जा रहे थे। गांव के रास्ते में बंदर ने उन पर हमला कर हाथ में काट लिया, जिससे गहरा घाव हो गया। तीनों घायलों को परिजन सीएचसी बिल्सी लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया गया। लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक के कारण बच्चे और बुजुर्ग घरों से निकलने में डर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बंदर के काटने से घायल तीन ग्रामीण उपचार के लिए आए थे। सभी का प्राथमिक उपचार करने के साथ एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। फिलहाल, सभी की हालत नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें