अलापुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचे और कारतूस समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अनवर उर्फ फैसल पुत्र असगर निवासी वार्ड नंबर सात ककराला, शबाब पुत्र नवाब दूल्हे निवासी वार्ड नंबर सात अलापुर और जुनैद पुत्र मुर्शद अली निवासी वार्ड नंबर 10 ककराला शामिल हैं।
थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से अवैध असलहों के साथ सक्रिय थे और इनकी गतिविधियों की जानकारी अन्य जिलों की पुलिस को भी थी। बरामद हथियारों में 315 बोर के तमंचे और कारतूस शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सचिन कुमार, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे। संवाद