बिनावर में बनाया जा रहा औद्योगिक गलियारा
बदायूं तहसील के बिनावर के गांव घटपुरी, औरंगाबाद माफी, कुतुबपुरथरा में औद्योगिक इकाई लगाई जानी है। इसके लिए यूपीडा की ओर से प्रक्रिया चल रही है। आने वाले डेढ़ साल में इसे तैयार किया जा सकता है।
उच्च गुणवत्ता के लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। एक्सप्रेसवे में अगर कोई अपराधी भागकर जाता है या फिर कोई हादसा हो तो उसे रिकॉर्ड कर लिया जाएगा। इससे कानूनी कार्रवाई में मदद मिलेगी।
कार्यदायी कंपनी के मैनेजर दीपक राठौड़ ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। कैट आई, सफेद पट्टी के अलावा बिनावर, बनकोटा और दातागंज के डहरपुर कलां बिहारीपुर में टोल प्लाजा बनाने का काम चल रहा है। अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे का काम जुलाई के अंतिम तक पूरा जाएगा।