क्षेत्र में एक माह में तीन बार ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण उपभोक्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से सबसे ज्यादा प्रभाव पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ रहा है। बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षा नजदीक होने के कारण बच्चे तैयारी में जुटे हैं, लेकिन बिजली न आने के कारण पढ़ाई ठप्प पड़ी है। आरोप लगाया कि बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की बात जब उपकेंद्र पर जाकर बताई जाती है तो वहां कोई भी अधिकारी और बिजली कर्मी मौजूद नहीं मिलता है। घंटों इंतजार के बाद आत भी है तो मामला आला अधिकारियों के स्तर का बताकर टरका देता है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर सही करवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं कराई जाती है तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।